ਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂ
bolda punjab
साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), 27 अगस्त:
राज्य में निवेश के लिए औद्योगिक कारोबारियों का ज़ोरदार ढंग से स्वागत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य को देश के औद्योगिक केंद्र के रूप में उभारने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
मुख्यमंत्री ने यहाँ औद्योगिक कारोबारियें के साथ बातचीत करते हुए कहा, ‘‘मैं आपको न केवल निवेश करने बल्कि औद्योगिक विकास के लिए दोनों पक्षों के लिए अनुकूल माहौल सृजन करने के लिए सक्रिय हिस्सेदार बनने का आह्वान करता हूँ।’’
एस.ए.एस. नगर में इन्वैस्ट पंजाब और एसोचैम द्वारा ‘विजन पंजाब’ के बैनर अधीन करवाए गए समारोह के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि सुखद माहौल के कारण राज्य निवेश के लिए पसन्दीदा स्थान के तौर पर उभरा है। समर्पित सिंगल विंडो सिस्टम और सस्ती बिजली के रूप में कॉर्पोरेट दिग्गज़ों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए विभिन्न कदमों का जि़क्र करते हुए भगवंत मान ने कहा कि निर्माण क्षेत्र, औद्योगिक विकास के साथ-साथ विदेशों में जा रहे नौजवानों को रोकने के लिए रोजग़ार के अवसर पैदा करने के लिए मुख्य आधार है। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि सरकार द्वारा शासन और आर्थिक क्षेत्रों में किए गए बेमिसाल सुधार विकास और खुशहाली के नए युग की शुरुआत करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की उद्योग समर्थकीय नीतियों के कारण पंजाब उद्योगपतियों की सबसे पसन्दीदा जगह बनकर उभरा है।
एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के बाद टाटा ग्रुप का अब तक का सबसे बड़ा निवेश पंजाब में हुआ है और आज राज्य सरकार ने उनको पहले पड़ाव में लुधियाना में 2600 करोड़ रुपए के निवेश से स्क्रैप आधारित स्टील प्लांट स्थापित करने के लिए पत्र सौंपा है। भगवंत मान ने कहा कि यह तो शुरुआत है और इसके बाद ऐसे और भी कई प्रोजैक्ट आएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्बाध बिजली, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, सहायक सरकारी मशीनरी, हुनरमंद मज़दूर का पूल और राज्य सरकार की उद्योग समर्थकीय नीतियाँ राज्य के औद्योगिक विकास को और बढ़ावा देंगी।
उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पंजाब औद्योगिक विकास में देश का नेतृत्व करेगा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए देश के अन्य हिस्सों में पंजाब के इतिहास, विरासत और विकास को दिखाने के लिए अपनी रेल-गाड़ीयाँ शुरू करने पर विचार कर रही है।
नौजवान उद्यमियों को प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सफलता उनकी ताकत को दिखाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को सख़्त मेहनत, लगन और औद्योगिक हुनर की बख्शीश है, जिसके स्वरूप उन्होंने विश्व भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में उद्योग समर्थकीय माहौल सृजन करने के लिए अलग-अलग पहल कर रही है, जिससे हमारे उद्यमी यहीं अपनी सफलता की कहानी लिख सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के युग में छोटे विचारों से बड़े कारोबार जन्म ले रहे हैं और जमैटो और ओला इसके उचित उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी राज्य में पर्यटन उद्योग को प्रफुल्लित करने के लिए विचार कर रही है और राज्य में रणजीत सागर डैम और धार ब्लॉक जैसे शांतमयी स्थानों में अथाह संभावनाएं हैं, जिनको इस्तेमाल किया जा रहा है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य में देश के अंदर और बाहर बेहतर हवाई संपर्क प्रदान करने के लिए टाटा स्काई, विस्तारा, एयर स्काई और अन्य एयरलाईन्ज़ के साथ विचार-विमर्श जारी है।
इससे पहले दर्शकों ने लुधियाना में 2600 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट की स्थापना के लिए टाटा ग्रुप के साथ एक समझौते पर दस्तखत करते समय मुख्यमंत्री के लिए खड़े होकर पूरे उत्साह के साथ तालियाँ बजाईं।
इन्वैस्ट पंजाब के सीईओ कमल किशोर यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य आदरणीयों का स्वागत किया।
इस मौके पर औद्योगिक दिग्गजों ने भी अपने तजुर्बे साझे किए और पंजाबियों के उद्यम कौशल को और निखारने पर ज़ोर दिया।
इस मौके पर अन्यों के अलावा कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, अनमोल गगन मान और ब्रम शंकर जिम्पा, संसद मैंबर विक्रमजीत सिंह साहनी, मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ, सीईओ इन्वैस्ट पंजाब कमल किशोर यादव और अन्य उपस्थित थे।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.