ਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂ
bolda punjab
चंडीगढ़, 25 अगस्त:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही अपनी मुहिम के दौरान आज ए.एस.आई. करम सिंह (1131/फिरोजपुर), इंचार्ज पुलिस चौकी मुदकी, थाना घल्ल खुर्द, जि़ला फिऱोज़पुर के खि़लाफ़ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला फिऱोज़पुर जिले के गाँव चन्दर के निवासी मुख्तियार सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार विरोधी टोल-फ्री हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई और बताया कि उसने जिस व्यक्ति को अपनी गाय बेची है, उससे पैसे वसूलने के लिए मुदकी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि दोषी ए.एस.आई. करम सिंह उसकी शिकायत सम्बन्धी केस को आपसी समझौते के द्वारा निपटाने के लिए 5000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा था।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के तथ्यों और इस सम्बन्धी सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता से रिश्वत लेने के दोष में दोषी ए.एस.आई. के विरुद्ध रिश्वतखोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.