IMG-LOGO
ਹੋਮ ਹਰਿਆਣਾ/ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ: हरियाणा सरकार ने महंगाई भत्ता और राहत में की 2%...

हरियाणा सरकार ने महंगाई भत्ता और राहत में की 2% की बढ़ोतरी, जनवरी 2025 से लागू

Admin user - Apr 23, 2025 06:15 PM
IMG


चंडीगढ़, 23 अप्रैल 2025 – हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी और इसका लाभ 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारी एवं पेंशनधारकों को मिलेगा। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब महंगाई भत्ता और राहत 53% से बढ़ाकर 55% कर दिया गया है। अप्रैल 2025 के वेतन और पेंशन के साथ बढ़ा हुआ DA/DR दिया जाएगाजबकि जनवरी से मार्च 2025 तक के एरियर का भुगतान मई 2025 में किया जाएगाआदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये में गोल किया जाएगाजबकि 50 पैसे से कम की राशि को नज़रअंदाज़ किया जाएगा

Share:

ਸੰਪਾਦਕ ਦਾ ਡੈਸਕ

Jagdishthind

Reporter

ਕੱਪੜ ਛਾਣ

Watch LIVE TV
Emediasolutions TV
Subscribe

Get all latest content delivered to your email a few times a month.