IMG-LOGO
ਹੋਮ ਖੇਡਾਂ: Dewald Brevis: डेवाल्ड ब्रेविस ने मचाई तबाही, 57 बॉल में...

Dewald Brevis: डेवाल्ड ब्रेविस ने मचाई तबाही, 57 बॉल में बना डाले 162 रन, जड़े 13 छक्के

Admin user - Nov 01, 2022 10:24 AM
IMG

जूनियर एबीडी के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने टी-20 क्रिकेट में एक कमाल की ऐतिहासिक पारी खेली है. साउथ अफ्रीका में चल रही CSA टी-20 चैलेंग में डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 35 बॉल में सेंचुरी जड़ दी. उन्होंने यहां 57 बॉल में 162 रनों की पारी खेली और हर किसी को हैरान कर दिया. 

सोमवार को खेले गए टाइटन्स और नाइट्स के बीच मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने ये पारी खेली. टाइटन्स की ओर से ओपनिंग करने आए 19 साल के डेवाल्ड ने सिर्फ 57 बॉल में 162 रन बना दिए. अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 13 छक्के जमाए, यह रिकॉर्डतोड़ पारी देख सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी दीवाना बन गया.

डेवाल्ड ब्रेविस की इस पारी के दमपर टाइटन्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 271 रन बनाए. ब्रेविस ने क्रीज पर आते ही अपना अटैकिंग गेम शुरू कर दिया था और इरादे जाहिर कर दिए थे. उन्होंने 18 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की, फिर 35 बॉल में शतक जड़ दिया. 

डेवाल्ड ब्रेविस की पारी (162 रन)

57 बॉल
162 रन
13 चौके
13 छक्के
284.21 स्ट्राइक रेट 

डेवाल्ड ब्रेविस अपनी टीम के लिए ओपनिंग करने आए थे और आखिरी ओवर में जाकर आउट हुए. वरना उनके पास टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका था. टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने आईपीएल में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी. 
 

PDF
Share:

ਸੰਪਾਦਕ ਦਾ ਡੈਸਕ

Jagdishthind

Reporter

ਕੱਪੜ ਛਾਣ

Watch LIVE TV
Emediasolutions TV
Subscribe

Get all latest content delivered to your email a few times a month.